best news portal development company in india

आजमगढ़।गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल चोरी के कई मामलों में रहे हैं शामिल

SHARE:

देवगांव पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मामलों में संलिप्तता सामने आने के बाद दर्ज हुआ था गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा

आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम गौड़ निवासी कटघर लालगंज थाना देवगांव और विशाल कुमार निवासी रामपुर बढ़ौना थाना मेहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 2 नवंबर 2026 को हाईवे ब्रिज के पास से सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 9 मई 2024 को प्रिन्स पुत्र राजरुप निवासी संतकबीरपुर की मोटरसाइकिल कैथीशंकरपुर पुल के पास फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे से चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना देवगांव में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान विशाल मौर्या, शुभम सरोज, सत्यम गौड़, विशाल कुमार और हर्ष सिंह के नाम प्रकाश में आए थे। इसके अलावा आफताब आलम और तनमय राय की मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में भी इनकी संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर संबंधित मामलों में आरोप पत्र न्यायालय भेजे थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा आर्थिक, भौतिक और दुनियाबी लाभ के लिए चोरी एवं नकबजनी जैसे अपराध किए जाने के आधार पर गैंग लीडर विशाल मौर्या और अन्य सदस्यों के विरुद्ध गैंगचार्ट तैयार कर जिलाधिकारी से अनुमोदित कराया गया था। इसके बाद थाना देवगांव में मु0अ0सं0 380/2026 धारा 2(ख)1, 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सत्यम गौड़ और विशाल कुमार के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी समेत विभिन्न मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल सतिभान सिंह, सुमान प्रभात राय, शशिकान्त, रिक्रूट कांस्टेबल नितीश राजभर, नितीश कुमार और महिला कांस्टेबल प्रतिभा मिश्रा शामिल रहीं।

 

 

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई