best news portal development company in india

एडीजी नवीन अरोड़ा ने किया आजमगढ़ पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण पर दिए निर्देश

SHARE:

पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी किया संवाद

आजमगढ़। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी श्री नवीन अरोड़ा ने 2 नवंबर 2026 को जनपद आजमगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान एडीजी नवीन अरोड़ा ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों, कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी सहित अन्य शाखाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने और कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की गुणवत्ता, लंबित मुकदमों एवं जनशिकायतों के निस्तारण, वांछित और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।

एडीजी ने अधिकारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने, लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

समीक्षा गोष्ठी के बाद पुलिस लाइन में एडीजी ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया और उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनीं। इसके अतिरिक्त गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों तथा विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक कर जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में एडीजी नवीन अरोड़ा ने जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने वार्षिक निरीक्षण, पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था तथा जनहित में संचालित पुलिस अभियानों की जानकारी साझा की। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब भी दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई