best news portal development company in india

सुपौल में मद्य निषेध विभाग की गाड़ियों की नीलामी, 98,300 रुपये में बिकीं 9 गाड़ियां

SHARE:

सुपौल में मद्य निषेध विभाग की गाड़ियों की नीलामी, 98,300 रुपये में बिकीं 9 गाड़ियां

सुपौल: मद्य निषेध विभाग, सुपौल कार्यालय परिसर में जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई।इस नीलामी में कुल 9 वाहनों की बिक्री हुई, जिसमें 8 दोपहिया और 1 तीनपहिया वाहन शामिल थे। नीलामी से विभाग को कुल 98,300 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई।इस दौरान सुपौल मद्य निषेध विभाग के उत्पाद अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नीलामी का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कम कीमत पर वाहन उपलब्ध कराना है। खासकर वैसे लोग, जो नई गाड़ी खरीदने में सक्षम नहीं हैं, वे इस नीलामी के माध्यम से कम कीमत पर वाहन खरीद सकते हैं।उन्होंने कहा कि इससे आम जनता को सस्ती दर पर वाहन उपलब्ध होने के साथ-साथ सरकार को भी राजस्व की प्राप्ति होती है। नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग सरकार के विकास एवं अन्य सरकारी कार्यों में किया जा सकता है।इस पहल से एक ओर आम लोगों को कम कीमत पर वाहन खरीदने का अवसर मिला, वहीं दूसरी ओर सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई