फूलपुर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर भारी संख्या में पहुंचे फरियादी…..
आजमगढ़। तहसील फूलपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, उप-जिलाधिकारी फूलपुर और क्षेत्राधिकारी फूलपुर मौजूद रहे।

समाधान दिवस के दौरान कुल 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस, राजस्व और अन्य विभागों की संयुक्त टीमों का गठन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही भविष्य में भी जनसामान्य की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।









