best news portal development company in india

डीएम ने जनपद में चल रहे पीईटी परीक्षा-2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

जनपद के 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आजमगढ़, 01 नवंबर 2026// जनपद आजमगढ़ में आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज,सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे आदि का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन की तैयारियों तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी की जांच की। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों की ड्यूटी चेक करते हुए उन्हें निर्धारित दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी एवं अन्य कर्मचारी पूरी सतर्कता बरतें तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई