बकराईद पर ना रोड पर होगी नमाज, ना नई परंपरा की शुरुआत, कुर्बानी का वीडियो वायरल किया तो होगी कार्रवाई!

SHARE:

पीस कमेटी के बैठक में छाया रहा कस्बे में सुवरों से उत्पन्न समस्या का मामला…..

फूलपुर,आजमगढ़। बकरा ईद को लेकर फूलपुर कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिस पर विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ बकरीद मनाने वालों को जरूरी सूचनाओं व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, एस डीएम संत रंजन ने बताया कि शासन की तरफ से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार बकरीद का पर वी आयोजित किया जाएगा और किसी भी विषय पर किसी भी प्रकार की दिक्कतें पेश आने पर सीधे लोग फूलपुर कोतवाली या एसडीएम को संपर्क करें, किसी भी हालत में कोई भी कानून अपने हाथ में ना ले और खुद कोई फैसला न सुनाएं, एसडीम संत रंजन ने बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में कुल 36 स्थान पर बकरीद की विशेष नमाज होगी वह 42 स्थान पर कुर्बानी स्थल भी बनाए गए हैं फूलपुर नगर पंचायत व जगदीशपुर सहित कुल चार सामूहिक कुर्बानी स्थल भी बनाए गए हैं, शिया व सुन्नी समुदाय के अलग-अलग नमाज के समय निर्धारित होने से स्थानी पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं, फूलपुर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद ने कहा कि किसी भी कुर्बानी का कोई भी व्यक्ति फोटो या वीडियो नहीं बनाएगा और ना ही उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करेगा ऐसा करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, साथ उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद मांस का ट्रांसपोर्टेशन इस तरह से करें कि वह किसी को दिखे ना, फूलपुर नगर वासियों के शिकायत पर एसडीएम ने

अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार को सुवरों के भ्रमण पर रोक लगवाने को कहा साथी उन्होंने कहा कि बकरीद के त्यौहार तक किसी भी हालत में सुवर नगर में नहीं दिखने चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि कुर्बानी स्थल पर साफ सफाई अपनी गड्ढा चुना नमक आदि आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था नगर पंचायत अवश्य करें, वही कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों द्वारा सफाई न किए जाने से नाराज लोगों ने पीस कमेटी में या मुद्दा उठाया तो खंड विकास अधिकारी विमला ने इसके लिए विशेष व्यवस्था करने की बात कही, विद्युत व्यवस्था पर अवर अभियंता (जेई) देवेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों की मांग पर शासन व बोर्ड को लिखकर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है, इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय जनता ग्राम प्रधान समाजसेवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई