best news portal development company in india

एसडीएम के कार्यों से नाराज अधिवक्ताओं ने सी आर ओ को सौंपा ज्ञापन!

SHARE:

एसडीएम अधिवक्ता के बीच विवाद से प्रभावित हो रहा न्यायिक कार्य……

आजमगढ़। फूलपुर उपजिलाधिकारी व फूलपुर अधिवक्ता संघ के बीच एक जमीनी मामले को लेकर उपजे विवाद के चलते फूलपुर अधिवक्ता संघ पिछले कई दिनों से न्यायिक कार्य से विरत होकर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी संत रंजन के खिलाफ आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहा है, जिससे प्रशासनिक स्तरीय न्यायिक कार्य पूरी तरीके से ठप है जिससे वादकरियों को काफी दिक्कतें पेश आ रही है, इसी बीच शुक्रवार को फूलपुर तहसील पहुंचे सी आर ओ संजीव ओझा को अधिवक्ता संघ की तरफ से ज्ञापन सौपा गया,

इस संबंध में अधिवक्ता संघ ने कहा है कि अधिवक्ता संघ फूलपुर सदा से न्यायालयी कार्य करने का रूचि रखता रहा है परन्तु उप-जिलाधिकारी फूलपुर के इस कृत्य से काफी क्षुब्ध है। तथा यह भी मांग करता है कि अविलम्ब अतिक्रमण क्षेत्र पर रखा हुआ करकट हटाया जाएअतः अपर जिलाधिकारी से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त ज्ञापन के प्रस्तरवार विन्दुपर गहन विचार कराते हुए उचित कार्यवाही करने की कृपा करे जिससे अधिवक्ता संघ की गरिमा बनी रहे. हालांकि शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा, उच्च अधिकारियों की हस्तक्षेप से मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई