best news portal development company in india

ज़ेड एफ एम टाइम्स कार्यालय स्टूडियो का उद्घाटन, सच दिखाना मेरी आदत ही नहीं जिम्मेदारी भी है-ज़ीशान अहमद खान!

SHARE:

ZFM TIMES कार्यालय स्टूडियो का शुभ उद्घाटन

आजमगढ़। ज़ेड एफ एम टाइम्स कार्यालय स्टूडियो फूलपुर का उद्घाटन ज़ेड एफ एम संस्थापक ज़ीशान अहमद खान, भारत रक्षा दल प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष राम अशीष बरनवाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद, एस आई प्रियंका तिवारी ने संयुक्त रूप से किया, जेड एफ एम सामाजिक संगठन के तत्वाधान में आयोजित मिडिया हाउस उद्घाटन कार्यक्रम में सभी का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया व सभी अतिथियों को बुके शाल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया,

उद्घाटन समारोह में बोलते भारत रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक सेवा में ज़ेड एफ एम एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है मीडिया के माध्यम से भी यह संगठन दबे कुचले लोगों की आवाज बनेगा, फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने कहा कि समाज में सेवा के कई माध्यम है जिसका प्रयोग जेड एफ एम सामाजिक संगठन बखूबी कर रहा है,

इसी कड़ी में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदा नंद ने कहा कि मानव सेवा भाव के साथ शुरू किया गया कोई भी कार्य उच्चतम पायदान तक पहुंचता है, और जेड एफ एम ने यह साबित कर दिया, सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्था के संस्थापक जीशान अहमद खान ने कहा कि सच दिखाना मेरी आदत ही नहीं जिम्मेदारी भी है, कार्यक्रम संचालन नसीम साज़ ने किया 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अदनान अल्ताफ, रफीक फूलपुरी, मनोज गुप्ता, देवेंद्र सिंह, जेई, राजेश मोदनवाल उर्फ़ चुट्टूर, सदीक आज़मी रवि प्रकाश शिखा रावत डॉक्टर आदिल, संध्या बरनवाल, शहाबुद्दीन चौधरी आरिफ आजम सुरेश धारिया पूनम मौर्या उजाला संजू यादव शिवांगी फैजान आसिफ अंसारी, अदनान, डॉ मोहम्मद अजीम, आर बी वर्मा, डॉ रवि यादव, सुरजन कुमार, सचिन फहीम, विनोद शर्मा, अरमान, अयान, शिवम बरनवाल, गोविंद, नरेश, अंगद, संतोष जायसवाल, डॉ मनोज यादव, विनोद जायसवाल, महेंद्र प्रधान अभय सिंह लालू, अब्दुल्ला कलाम, ओंकारनाथ गुप्ता, आबिद, रिजवान अहमद, अनिल सोनकर, इफ्तिखार अहमद गुड्डू, आशीष मद्धेशिया सहित आदि लोग रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई