हैदराबाद से चल कर लखनऊ पहुंचे हकीम हाफ़िज़ तालिब ने सपा मुखिया से भेंट कर सुरु किया साईकिल से हज का मुक़द्दस सफ़र!

SHARE:

हाफ़िज़ तालिब 1 मई 2025 को हैदराबाद से हज़ के लिए रवाना हुए थे…..

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शुक्रवार को हज के मुक़द्दस सफ़र पर मक्का मुकर्रमा साईकिल से रवाना होते हुए हकीम हाफ़िज़ तालिब ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भेंट की। हाफ़िज़ तालिब 1 मई 2025 को हैदराबाद से रवाना हुए थे और आज 2 जुलाई को लखनऊ पहुँचे, जहाँ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने उनके जज़्बे, हिम्मत और इरादे की दिल से सराहना करते हुए कहा “हज का सफ़र एक मुक़द्दस और सवाब भरा अमल है। साईकिल से यह सफ़र तय करना उनके इरादे की पाकीज़गी और सच्चे जुनून को दर्शाता है। श्री यादव ने कहा कि आप हरम की सरज़मीन पर जाकर मुल्क में अम्न-ओ-सलामती, भाईचारे और ख़ुशहाली के लिए दुआ फरमाएँ ताकि हिंदुस्तान तरक़्क़ी की राह पर मज़बूती से आगे बढ़ता रहे। इस मौके पर प्रमुख रूप से माता प्रसाद पांडेय नेता विरोधी दल, राजेंद्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्याम लाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी उ0प्र0, शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा उ0प्र0, मो0 इमरान सिद्दीकी, विकास यादव, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा, आरिफ गूजर, मौलाना समीर अहमद, ताहा अंसारी, मो. सुहैल, मो. आकिब, मो. उमैर समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई