श्रद्धा पूर्वक मनाया गया बड़े मंगलवार का पर्व भक्त श्रद्धालुओं ने किया हनुमान दर्शन!

SHARE:

हनुमानगढ़ी व मंदिर पर विशेष पूजन आरती….

फूलपुर,आजमगढ़।सावन का बड़े मंगल का पर्व श्रद्धा पूर्वक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, हनुमान जी को समर्पित यह सावन के उत्तरायण में बड़ा मंगल सनातनी परंपराओं इस दिन भगवान श्री राम के परम भक्त मान्यता अनुसार पृथ्वी पर उपस्थित देव हनुमान जी के प्रिय भोजन लड्डू के साथ आज घरों में शुद्धता श्रद्धा पूर्वक रोट ( मीठी-मोटी पूरी) भी बनाया गया और सुबह-सुबह ही विशेष हनुमान जी के प्रतिमा स्थापित मंदिरों, राम दरबार, हनुमानगढी सहित आदि मंदिरों में हनुमान जी को अर्पण किया गया,

साथ ही कई मंदिरों पर विशेष पूजन आरती के साथ हवन भी होता रहा, बड़ा मंगल सामान्य मंगलवारों की तुलना में अधिक पवित्र और फलदायी माना जाता है, जिसको लेकर श्रद्धापूर्वक लोगों ने हनुमान दर्शन किया, और स्वास्थ्य सुख समृद्धि की कामना की. वहीं क्षेत्र के बहुत से लोगों ने विशेष कर हनुमान स्वामी के सिद्ध स्थलों पर पहुंच कर भी दर्शन पूजन करते हुए लड्डू रोट व चना का प्रसाद चढ़ाया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई