best news portal development company in india

सड़क किनारे मिला मिस्त्री का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका!

SHARE:

घास करने वाले राहगीरों ने अचेत अवस्था में रामसिंह को देखा….

आज़मगढ़। पवई थाना क्षेत्र के ओरिल नोनरा गांव में रविवार को एक मिस्त्री का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 41 वर्षीय राम सिंह चौहान पुत्र चरित्तर निवासी ओरिल नोनरा के रूप में हुई है, जो राजगीर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, राम सिंह रविवार को घर से काम पर जाने के लिए निकला था। दोपहर बाद सूचना मिली कि वह अंबारी-ओरिल मार्ग के किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के सीने और पैर में छाले पड़े हुए थे और चमड़ा उखड़ा हुआ था, लेकिन कपड़ों पर कोई खरोंच नहीं थी। लोग घटना को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका वैवाहिक जीवन भी ठीक नहीं चल रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी दवा कराने मायके गई हुई थी और सूचना पाकर रोते हुए घर लौटी।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह और पवई पुलिस मौके पर पहुँची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई