नागपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद बना युवक के मौत का कारण, तीन आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

नागपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में मातम….

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के 25 वर्षीय युवक देवेंद्र चौहान की नागपुर (महाराष्ट्र) में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में हुई, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र चौहान पुत्र अजय चौहान नागपुर में एल्युमिनियम का काम करता था। वह हाल ही में पासपोर्ट बनवाने के लिए गांव आया था और कुछ दिन पहले ही नागपुर लौटा था। बीते दो अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन देखते समय तीन युवकों से धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू से देवेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

देवेंद्र के मित्र दुर्गेश चौहान ने नागपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस से दयालपुर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही मां बिंदु चौहान और परिजन बेसुध हो गए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर कोई इस घटना से आक्रोशित नजर आया।बताया जाता है कि देवेंद्र दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी असमय मौत से परिवार और गांव दोनों ही गहरे सदमे में हैं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई