ट्रक की टक्कर से पूर्व शिक्षक की मौत, दो दिन बाद सामने आया सीसीटीवी फुटेज!

SHARE:

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं….

आजमगढ़। जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के बेलईसा बाजार के निकट हुई सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दो दिन पहले हुए इस हादसे में पूर्व शिक्षक जगदीश यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ने ट्रक रोका और नीचे उतरकर घायल वृद्ध को ट्रक के नीचे से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घायल शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजन चंद्रजीत यादव ने इस घटना को लेकर रानी की सराय थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया गया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे बेलईसा बाजार के पास ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं

रानी की सराय पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की तकनीकी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज गति आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनती है, जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई