फूलपुर- दीप महोत्सव रंगोली प्रतियोगिता में रंगों का जादू!

SHARE:

रंगोली बनाने वाली 50 प्रतिभागियों को पुरस्कारों से किया गया सम्मानित…..

फूलपुर (आजमगढ़)। बाबा परमहंस जी सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को नागा बाबा सरोवर परिसर में भव्य दीप महोत्सव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 50 प्रतिभागियों, ज्यादातर छात्राओं ने अपनी कलाकारी का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतिभागियों ने रंग, अनाज, सूजी आदि से आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इनमें ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, ‘वर्ल्डकप वुमेन विनर’, ‘रानी लक्ष्मीबाई’, ‘शिवाजी’, ‘न्याय की देवी’, ‘पर्यावरण’ व ‘तुलसी पूजा’ जैसे विषयों को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।

प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की रंगोली
प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की रंगोली

निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार —

प्रथम पुरस्कार (फ्रीज): रिया विश्वकर्मा एवं वैष्णवी मोदनवाल (मुहम्मदपुर ठेकमा)

द्वितीय पुरस्कार (वॉशिंग मशीन): कृष्णा प्रजापति (फूलपुर)

तृतीय पुरस्कार (एलईडी टीवी): अंशू और रूपा प्रजापति (वैसा मुंडवर)

चतुर्थ पुरस्कार (कूलर): हरिप्रिया

पंचम पुरस्कार (साइकिल): उजाला (जगदीशपुर)

इसके अलावा 12 प्रतिभागियों को सिलाई मशीन, मोबाइल फोन, मिक्सर मशीन, फर्राटा फैन जैसे पुरस्कार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह ने कहा, “हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। सभी प्रतिभागियों की रंगोली शानदार रही — मेरे लिए सभी प्रथम स्थान पर हैं।”

शाम को दीप महोत्सव के दौरान पूरा नागा बाबा सरोवर दीपमालाओं की स्वर्णिम रोशनी से जगमगा उठा, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता व चंदन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अध्यक्ष मनीष प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिलीप सिंह बघेल, मुन्ना सिंह, दुर्गेश, राजेश मोदनवाल ‘चुटटूर’, मनोज सेठ ‘डिम्पल’, राजू प्रजापति, अभय सिंह लालू , संजय, सत्यम प्रजापति, आदित्य बरनवाल, शिवम जायसवाल, अर्पित रावत, शुभम विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, राजीव पांडे, विवेक बरनवाल, देवेश जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई