कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, नवजात बालिकाओं व माताओं को किया गया सम्मानित

SHARE:

उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने नवजात बालिकाओं व माताओं को किया सम्मानित….

आजमगढ़, 08 जनवरी। उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या के नेतृत्व में गुरुवार को जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा डॉ. प्रियंका मौर्या को बुके भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य द्वारा केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवजात बच्चियों को बेबी किट, कंबल एवं मिठाई उपहार स्वरूप प्रदान की गई, वहीं उनकी माताओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. प्रियंका मौर्या ने माताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे वे समाज, देश और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त परंपरागत सोच को बदलने की आवश्यकता है, तभी बेटा-बेटी के बीच के भेदभाव को समाप्त किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा एवं विकास के लिए छह चरणों में कुल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, संजय कुमार शाही (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन आजमगढ़), प्रीति उपाध्याय (डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर), सरिता पाल (केंद्र प्रबंधक, वन स्टॉप सेंटर आजमगढ़) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई