गोलीकांड का खुलासा: अभियुक्त की निशानदेही पर पिस्टल व कारतूस बरामद!

SHARE:

लापरवाही से चली गोली के मामले का खुलासा व गिरफ्तारी….

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पीसीआर पर आए अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद पिस्टल (32 बोर) व एक जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सरदारगंज थाना मेहनगर निवासी वादी वंसराज चौहान ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका पोता मोनू सिंह चौहान (22 वर्ष), जो डीएवी कॉलेज में बीकॉम का छात्र है, राहुल नगर मड़या स्थित लोटस अस्पताल के पास सोनू पांडेय के मकान में किराये पर रह रहा था। दिनांक 9 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 4 बजे सूचना मिली कि मोनू सिंह को गोली लग गई है। सूचना पाकर वादी अपने रिश्तेदार के साथ मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ कि उसी मकान में रहने वाले अजीत शुक्ला अपने रिश्तेदार अंकित उपाध्याय के साथ कमरे में असलहा लेकर उसे लोड कर देख-परख कर रहे थे। इसी दौरान अजीत शुक्ला द्वारा असलहे का खटका दबाने से गोली चल गई, जो मोनू सिंह चौहान के जबड़े में जा लगी।

घटना में मोनू सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक का इलाज वर्तमान में बेदांता अस्पताल, लक्षीरामपुर में चल रहा है। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 512/2025 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के क्रम में अभियुक्त अजीत शुक्ला पुत्र राजेश्वर शुक्ला निवासी गढ़वल थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अम्बेडकरनगर को पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लिया गया। उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल 32 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध- मु0अ0सं0 512/2025 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सौरभ त्रिपाठी (चौकी प्रभारी रोडवेज), उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा एवं कांस्टेबल अभय कुमार, थाना कोतवाली आजमगढ़ की टीम द्वारा की गई। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई