best news portal development company in india

महराजगंज में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो गोतस्कर गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार!

SHARE:

गिरफ्तार आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस, चापड़, चाकू, मोबाइल और बाइक बरामद…….

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जबकि एक अन्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल वर्मा के पर्यवेक्षण में 13/14 फरवरी की रात करीब 2:40 बजे थाना महराजगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम अहरिगांव नहर पुलिया के पास कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने दोबारा फायरिंग का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर और दूसरे के दाहिने पैर में गोली लगी।

गिरफ्तार/घायल आरोपियों की पहचान

1. अबु जैद पुत्र समसाद, निवासी हुसैनाबाद वार्ड नं. 10, कस्बा निजामाबाद (दाहिने पैर में गोली, उम्र 23 वर्ष)

2. अनिल नोना पुत्र हरिहर नोना, निवासी कोलमोदीपुर, थाना महराजगंज (बाएं पैर में गोली, उम्र 21 वर्ष)

3. अब्दुला पुत्र मो. शोएब, निवासी हुसैनाबाद वार्ड नं. 07, कस्बा निजामाबाद (उम्र 19 वर्ष)

घटना स्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट द्वारा निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।

मौके से बरामद सामान

02 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)

02 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

02 खोखा कारतूस (.315 बोर)

01 चापड़

02 चाकू

04 एंड्रॉयड मोबाइल

01 मोटरसाइकिल

पूछताछ में गोतस्करी का खुलासा- पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर रात्रि में छुट्टा गोवंशों को पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाते थे और अवैध रूप से वध कर मांस को ऊंचे दामों पर बेचते थे। वध के बाद अवशेषों को नदी-नालों में फेंकने या जमीन में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते थे। कुछ मामलों में वाहन के जरिए अन्य स्थानों पर भी मांस की सप्लाई की जाती थी।

मुकदमा दर्ज- थाना महराजगंज पर आरोपियों के विरुद्ध मु.अ.सं. 27/26 धारा 109(1)/351(3)/352 बीएनएस तथा 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास भी सामने आया- पुलिस के अनुसार घायल आरोपी अनिल नोना के खिलाफ गोवध, चोरी, मारपीट सहित कुल 05 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अबु जैद और अब्दुला के खिलाफ भी गोवध निवारण अधिनियम सहित अन्य मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम- मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य, वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार यादव, उप निरीक्षक विनय कुमार यादव सहित थाना महराजगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई