best news portal development company in india

आजमगढ़: सीएचसी बरदह का औचक निरीक्षण, भारी कमियां उजागर!

SHARE:

सीएचसी बरदह का औचक निरीक्षण में स्थानीय लोगों ने जांच टीम को बताया कि अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर का व्यवहार संतोषजनक नहीं….

आजमगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरदह में सोमवार को स्टेट रिमयू मिशन के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव, ओपीडी व्यवस्था, दवा स्टोर, ब्लड जांच केंद्र, डॉक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति तथा उनके व्यवहार की विस्तृत जांच की।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने जांच टीम को बताया कि अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर का व्यवहार संतोषजनक नहीं है। आरोप लगाया गया कि जब भी उच्चस्तरीय जांच होती है तो सभी स्टाफ मौजूद रहते हैं, लेकिन सामान्य दिनों में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलते हैं।

ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि ब्लड जांच केंद्र पर अक्सर ताला लटका रहता है, जिससे मरीजों को निजी लैब में जाकर पैसे देकर जांच करानी पड़ती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अस्पताल परिसर में स्थित मोदी औषधि केंद्र पर दवाएं महंगी मिलने और किसी प्रकार की छूट न दिए जाने की भी शिकायत की गई।

निरीक्षण टीम के सदस्य प्रमोश सिंह और दीपक कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेश भर के अस्पतालों का तीन दिवसीय रिपोर्ट कार्ड तैयार कर शासन को भेजा जाना है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी बरदह में कई कमियां पाई गईं, जिनमें परिसर में गंदगी की स्थिति गंभीर रही। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश रंजन मिश्रा, डॉ. नागेंद्र यादव, डॉ. अमृता कौशिक, स्टाफ नर्स गायत्री देवी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जांच टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंडहरा सहित अन्य अस्पतालों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई