best news portal development company in india

शॉर्ट सर्किट से रिहायशी मंडई में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

SHARE:

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की…..

कप्तानगंज (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसमनपुर चौबेपुर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी मंडई में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से मंडई में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसमनपुर चौबेपुर निवासी सुरती देवी पत्नी रामचेत निषाद की रिहायशी मंडई में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मंडई को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने बाल्टी और पाइप के सहारे आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की चपेट में आकर मंडई में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल की व्यवस्था पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई