best news portal development company in india

होली पर यूपी में चार दिन की छुट्टी, 17 लाख कर्मचारियों को राहत!

SHARE:

28 फरवरी शनिवार को खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, होली पर एक मार्च रविवार से चार मार्च तक अवकाश….

लखनऊ। प्रदेश के करीब 17 लाख कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के अवसर पर तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए।

जारी आदेश के अनुसार 2, 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। जबकि 1 मार्च को रविवार पड़ने के कारण कर्मचारियों को लगातार चार दिन यानी रविवार से बुधवार तक अवकाश का लाभ मिलेगा। हालांकि 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है और इस दिन सभी सरकारी विभाग खुले रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि होली से पहले हर हाल में सभी कर्मचारियों को वेतन एवं मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसमें आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वेतन भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हाल ही में सिंगापुर और जापान के विदेश दौरे से गुरुवार देर रात लौटे हैं। वापसी के तुरंत बाद उन्होंने कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई