best news portal development company in india

बूढ़नपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, आधे से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण!

SHARE:

उच्च अधिकारियों ने फरियादियों की सुनी फरियाद निकाला समाधान…….

आज़मगढ़। तहसील बूढ़नपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना स्वयं उपस्थित रहे।

इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से 50 प्रतिशत से अधिक मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

शेष प्रार्थना पत्रों में अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए। इन मामलों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी और शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। पुलिस-प्रशासन ने भविष्य में भी इसी तरह जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्धता जताई।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई