best news portal development company in india

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन!

SHARE:

सड़क की गुणवत्ता पर सवाल…..

आजमगढ़। जिले के अतरौलिया क्षेत्र के ग्राम अनंतपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर ही इकट्ठा होकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क पर मौजूद धूल और मिट्टी की साफ-सफाई किए बिना ही उस पर गिट्टी डाल दी जा रही है। साथ ही अलकतरा (डामर) का भी समुचित प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह काम किया गया तो कुछ ही दिनों में सड़क फिर से उखड़ जाएगी और लोगों को खराब सड़क से गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा, स्थानीय ग्रामीण राजदेव ने बताया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क इतनी कमजोर बनाई जा रही है कि पैर से छूने मात्र से ही गिट्टी उखड़ जा रही है। वहीं ग्रामीण फूलचंद ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई गई है। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ज्ञानचंद, सुनील, आशीष, राहुल, श्रवण, मंगरु, मनोहर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई