best news portal development company in india

फर्जी दस्तावेज से 33 लाख की जमीन ठगी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फर्जी दस्तावेज के साथ गिरोह बना रचा षड्यंत्र……

आजमगढ़, 23 मार्च 2026। थाना कोतवाली पुलिस ने जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक- मधुबन निवासी रूद्रांश राय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कृष्ण चंद्र राय और उसके सहयोगियों ने कोडर अजमतपुर स्थित जमीन को असली बताकर फर्जी नक्शा और दस्तावेज दिखाए। आरोप है कि किस्तों में भुगतान का झांसा देकर करीब 33.30 लाख रुपये हड़प लिए गए। बाद में जांच में सामने आया कि दिखाई गई जमीन का बड़ा हिस्सा बंजर और असंबंधित गाटा संख्या का था, पीड़ित द्वारा पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। इस मामले में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाग लखराव पुलिया से गिरफ्तारी

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बाग लखराव पुलिया के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र कुमार, अभय कुमार, विजय कुमार, महेंद्र कुमार और दीपक शामिल हैं, जो सभी अजमतपुर कोडर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके खातों में विभिन्न तिथियों पर रकम आई थी, जिसे निकालकर मुख्य अभियुक्त और उसके परिवार के साथ आपस में बांट लिया गया।

मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

इस प्रकरण का मुख्य आरोपी कृष्ण चंद्र राय को पुलिस ने 8 मार्च 2026 को ही गिरफ्तार कर लिया था।

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम में निरीक्षक रफी आलम के नेतृत्व में धर्मेंद्र तिवारी, अखिलेश यादव और काशी कुमार शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई