best news portal development company in india

फर्जी दस्तावेजों से मलेशिया की नागरिकता लेने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारत में बना था मतदाता!

SHARE:

आरोपी के पास से कई अवैध दस्तावेज बरामद….

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे मलेशिया की नागरिकता हासिल कर भारत में अवैध रूप से मतदाता बनकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओसीआई कार्ड धारक होने के बावजूद भारतीय नागरिक के रूप में सुविधाएं ले रहा था।

पुलिस के अनुसार ग्राम सुराई निवासी मो. कुद्दूस उर्फ कुद्दूस पुत्र अली रजा ने अपना नाम बदलकर “मोहम्मद कुद्दूस बिन रज्जाग शाह” कर लिया और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मलेशिया की नागरिकता व पासपोर्ट बनवा लिया। इसके साथ ही उसने ओसीआई कार्ड भी हासिल कर लिया।

जांच में सामने आया कि ओसीआई कार्ड धारक होने के बावजूद उसका नाम स्थानीय मतदाता सूची में दर्ज था और वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा था। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान भी उसने मतदाता के रूप में फार्म भरकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया।

 

मामले का खुलासा होने पर थाना निजामाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई