best news portal development company in india

अंतरविभागीय समन्वय से संचारी रोगों पर नियंत्रण को अभियान तेज, अप्रैल में चलेगा विशेष अभियान!

SHARE:

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जलभराव की समस्या दूर करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा….

आजमगढ़, 30 मार्च 2026। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। अप्रैल माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं ‘दस्तक’ अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर आयोजित जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक में अभियान की रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

👉 बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने की। उन्होंने नगर निकायों को शहरी क्षेत्रों में तथा संबंधित विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही अभियान के माइक्रोप्लान की सॉफ्ट कॉपी सभी विभागों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि समन्वित रूप से कार्य किया जा सके,

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभागों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने मच्छरजनित और जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे, लार्वा की पहचान, नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वा गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जलभराव की समस्या दूर करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

👉 डिप्टी सीएमओ एवं नोडल वेक्टर बॉर्न डॉ. अविनाश झा ने अभियान की रणनीति और माइक्रोप्लान की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास, शिक्षा, आईसीडीएस, कृषि, पशुपालन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और सूचना विभाग मिलकर अभियान को सफल बनाएंगे।

👉 अभियान के दौरान स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और समुदाय स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

👉 मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, पानी का जमाव न होने दें, नालियों की नियमित सफाई करें और बुखार, डायरिया जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

👉 बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी, यूनिसेफ के प्रतिनिधि गुफरान अहमद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई