best news portal development company in india

आजमगढ़ के चर्चित गाँव बम्हौर में पुलिस चौकी के निर्माण कार्य का शुभारंभ!

SHARE:

चर्चित स्थान बम्हौर में पुलिस चौकी के निर्माण से कानून व सुरक्षा व्यवस्था…..

आजमगढ़, 12 अप्रैल 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस चौकी बम्हौर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल एवं पुलिस उपाधीक्षक शशि मौली पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित पुलिस चौकी का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन को समयबद्ध और प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। बढ़ती आबादी और क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पुलिस की उपस्थिति को सशक्त बनाना आवश्यक हो गया था।

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के लिए प्रशासन द्वारा एक बीघा भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिसकी विधिवत पैमाइश के बाद उसे “पुलिस चौकी बम्हौर” के नाम से आवंटित कर दिया गया है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह चौकी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगी और अपराधों की रोकथाम में तेजी लाने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और सुदृढ़ करेगी।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई