best news portal development company in india

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

SHARE:

निर्माण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की हिदायत…..

आजमगढ़, 16 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर मार्च 2026 के राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पूर्वांचल विकास निधि तथा 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए लंबित प्रकरणों में तेजी से सुधार लाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

योजनाओं की प्रगति पर विशेष जोर पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से जोड़ने पर बल दिया। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत महिलाओं को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने और पोर्टल पर अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए।

जल जीवन मिशन में तेजी लाने के निर्देश

जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर जिन परियोजनाओं में पंप स्थापित हो चुके हैं, वहां घर-घर जल कनेक्शन देकर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

छात्रवृत्ति और पेंशन मामलों में सुधार के निर्देश

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं—अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रवृत्ति तथा मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर डीएम ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों की पेंशन शीघ्र चालू कराई जाए और किसी प्रकार की शिकायत न रहे।

50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली लंबित एवं विलंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख परियोजनाओं—राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सड़क चौड़ीकरण, सेतु निर्माण एवं रेल उपरिगामी सेतु निर्माण—की प्रगति पर भी सख्ती दिखाई गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गम्भीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई