best news portal development company in india

गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पूर्व मंत्री समेत कई घायल, गांव में तनाव!

SHARE:

गाँव वालों का कथन जाति के नाम पर गाँव के लोगों के बाटने की गन्दी राजनीती बर्दास्त नहीं…..

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल का विरोध करते हुए जमकर ईंट-पत्थर चलाए, जिसमें सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा का शव जमनिया पुल के पास गंगा नदी में मिला था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद बुधवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचा था।

प्रतिनिधिमंडल में गोपाल यादव, अफजाल अंसारी, ओम प्रकाश सिंह, रामआसरे विश्वकर्मा, डॉ. वीरेन्द्र यादव, जैकिशन साहू सहित अन्य नेता शामिल थे। गांव में पहले से ही तनाव का माहौल था और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र होकर विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग थी कि केवल सीमित संख्या में प्रतिनिधि ही परिवार से मिलें, अन्य लोगों को गांव में प्रवेश न दिया जाए।

इसी दौरान एक व्यक्ति के गांव पहुंचने को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक चले इस पथराव में सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा के सिर में गंभीर चोट आई, वहीं सपा नेत्री रीना यादव भी घायल हो गईं।

पथराव में पुलिस भी अछूती नहीं रही। करंडा थाना प्रभारी संतोष पाठक और सदर कोतवाल महेंद्र सिंह के सिर में पत्थर लगने से वे घायल हो गए। इसके अलावा एक महिला ग्रामीण रीता देवी भी चोटिल हो गईं। कई अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया।

इस घटना को लेकर सपा ने कड़ा विरोध जताया है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गांव में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई