best news portal development company in india

आजमगढ़ में पासिंग आउट परेड की ग्रैंड रिहर्सल, 594 महिला प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम!

SHARE:

आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अनुशासन, समन्वय और दक्षता का परिचय…..

आजमगढ़, 24 अप्रैल 2026। रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को प्रस्तावित दीक्षांत/पासिंग आउट परेड के मद्देनजर 594 महिला प्रशिक्षुओं ने ग्रैंड रिहर्सल में शानदार प्रदर्शन किया। 20 टोलियों में विभाजित प्रशिक्षुओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करते हुए अनुशासन, समन्वय और दक्षता का उच्च स्तर प्रदर्शित किया।

रिहर्सल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पासिंग आउट परेड को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जाए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी सहित क्षेत्राधिकारी नगर, सदर और बूढ़नपुर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

रिहर्सल के जरिए परेड की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया और सभी तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई