best news portal development company in india

आजमगढ़, प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

SHARE:

ठेकमा, आजमगढ़

अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायतों के मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव के माध्यम से प्रेषित किया।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायतों के वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल 25 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। संगठन के अनुसार, अब तक की तैयारियों को देखते हुए पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने की संभावना कम नजर आ रही है।

संगठन ने आशंका जताई कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं, जिसका उन्होंने विरोध किया है। उनका कहना है कि प्रशासक नियुक्ति से विकास कार्य बाधित होंगे और जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन होगा।

प्रधान संगठन ने मांग की है कि यदि किसी कारणवश पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पाते हैं, तो वर्तमान निर्वाचित प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल चुनाव सम्पन्न होने तक बढ़ाया जाए।

इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रमोद राय, सुरेश पासी, कमलेश यादव, संजय सिंह (सरावां), राजपति यादव, दाऊद खान (बागपुर), योगेंद्र यादव, विनोद कुमार, मुन्ना सरोज, जियालाल बिंद, वीरेंद्र यादव सहित कई प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई