best news portal development company in india

BNSS धारा 84 के तहत पुलिस की कार्रवाई, फरार अभियुक्त पर कड़ा एक्शन, घर पर चस्पा हुआ उद्घोषणा नोटिस

SHARE:

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध

फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुबारकपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धारा 84 BNSS के अंतर्गत अभियुक्त के खिलाफ उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) नोटिस जारी कर उसके घर पर चस्पा किया।

यह कार्रवाई उपनिरीक्षक धर्मराज यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने अभियुक्त शम्भू कुमार पुत्र टिंकू, निवासी ग्राम गाठी थाना फूलपुर (वर्तमान पता ग्राम गोबरहा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़) के घर पर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान थाना फूलपुर पुलिस का भी सहयोग रहा।

नोटिस के जरिए अभियुक्त को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित हो। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि समय पर हाजिर न होने की स्थिति में उसके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई