best news portal development company in india

बकरीद को लेकर आजमगढ़ में हाई अलर्ट, SSP डॉ. अनिल कुमार ने निकाला फ्लैग मार्च!

SHARE:

बकरीद को लेकर आजमगढ़ में हाई अलर्ट, SSP डॉ. अनिल कुमार ने निकाला फ्लैग मार्च

आजमगढ़। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना कोतवाली क्षेत्र से हुई, जो महिला अस्पताल, चौक, तकिया और मिश्रित आबादी वाले इलाकों से होते हुए पहाड़पुर तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल के साथ पीएसी और डॉग स्क्वॉड भी तैनात रहे। मार्च में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, महिला थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और गणमान्य लोगों से बातचीत कर बकरीद का त्योहार भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई