best news portal development company in india

फूलपुर ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई बकरा ईद की नमाज, अमन और भाईचारे का दिया गया संदेश

SHARE:

फूलपुर ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई बकरा ईद की नमाज, अमन और भाईचारे का दिया गया संदेश

फूलपुर तहसील क्षेत्र में बकरा ईद का त्योवहार धार्मिक आस्था, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया।फूलपुर ईदगाह मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के करीब दो हजार लोगों ने अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरा ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआ मांगी।

इस मौके पर इमाम साहब ने अपने बयान में कहा कि कुर्बानी केवल जानवर की नहीं, बल्कि इंसान के अंदर मौजूद बुराइयों, घमंड और नफरत को खत्म करने का भी पैगाम देती है। ईद-उल-अजहा त्याग, इंसानियत और भाईचारे का त्योहार है इस्लाम इंसानियत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल कायम करना ही समाज की सबसे बड़ी जरूरत है।

वहीं बकरा ईद को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। मौके पर एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार, कोतवाल देवेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया और लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर फूलपुर ईदगाह कमेटी के जिम्मेदारान एवं कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

जिनमें सुफियान अहमद, फराज शेख, आरिफ आजम, शकील अहमद उर्फ मिस्टर, रफीक फुलपुरी, संगठन प्रभारी zfm, सादिक खान, राजिब खान, साजिद नेता, फारूक दादा, सभासद आबिद अंसारी, रिजवान अहमद, इस्तखार अहमद, मोहम्मद अरशद, जावेद अख्तर, मकसूद अहमद, अब्दुल रहीम उर्फ जोखू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द के साथ बकरा ईद का त्योहार मनाते हुए क्षेत्रवासियों को मुबारकबाद दी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई