best news portal development company in india

खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को एक बेहतर मंच देने के उद्देश्य से, गमहरिया में GPL सीजन 8 का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

SHARE:

बिहार के जमुई से मो० आसिफ अनवर की रिपोर्ट
​
​बिहार के गमहरिया में क्रिकेट का महाकुंभ यानी GPL सीजन 8 का शंखनाद हो चुका है। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन शहीद वीर अब्दुल हमीद ट्रस्ट के चेयरमैन और जाने-माने समाजसेवी जेड. अली भुट्टो (Z Ali Bhutto) ने फीता काटकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
​मुख्य अतिथि जेड. अली भुट्टो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है।

​ग्रामीणों की मौजूदगी और बड़ी मांग:
​इस ऐतिहासिक मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
​मास्टर आसिफ , ​मोहम्मद हाशिम ,​मोहम्मद साहिल ,​मिस्बाह आलम ,​रिफत यजदानी ,​आज़ाद ,वार्ड रकिम अंसारी ,​अनवर आलम
​इनके अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी इस पल के गवाह बने।

​बड़ी खबर: टूर्नामेंट के इस भव्य आयोजन के बीच, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से एक सुर में खेल मैदान (Sports Ground) की मांग की।
खेल प्रेमियों का कहना है कि इलाके में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन एक अच्छे खेल मैदान के अभाव में युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

​अब देखना यह होगा कि खेल के इस बड़े मंच से उठी युवाओं की यह आवाज जिले के जनप्रतिनिधियों के कानों तक कब पहुंचती है और कब गमहरिया के इन उभरते हुए खिलाड़ियों को अपना एक खुद का खेल मैदान मिलता है।

 

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई