best news portal development company in india

जनगणना कार्य के दौरान महिला प्रगणक से अभद्रता, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

SHARE:

जनगणना कार्य के दौरान महिला प्रगणक से अभद्रता, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक महिला प्रगणक के साथ अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हाफिजपुर पल्हनी स्थित यूपीएस विद्यालय में कार्यरत प्रगणक उर्फी फात्मा 31 मई को जनगणना संबंधी जानकारी एकत्र करने के लिए हाफिजपुर गांव पहुंची थीं। एक मकान पर जानकारी लेने के दौरान मकान मालिक के कहने पर वह ऊपर रहने वाले किरायेदार का विवरण दर्ज करने गईं।

आरोप है कि जब उन्होंने किरायेदार ओंकार नाथ यादव से जनगणना से जुड़ी जानकारी मांगी तो वह नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धक्का-मुक्की और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह भयभीत हो गईं।

घटना के बाद महिला प्रगणक ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ओंकार नाथ यादव निवासी हाफिजपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और कार्य में बाधा पहुंचाना गंभीर अपराध है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई