best news portal development company in india

फर्नीचर दुकान पर काम करने से मना करने पर व्यक्ति पर हमला, आरोपी दुकान मालिक गिरफ्तार

SHARE:

बुजुर्ग मजदूर के सर में आया गंभीर चोट, बहा काफ़ी खून…

फूलपुर, आजमगढ़। स्वास्थ्य खराब होने के कारण फर्नीचर दुकान पर काम करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। नाराज दुकान संचालक ने कथित तौर पर लकड़ी के डंडे से युवक के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में फूलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अखिलेश विश्वकर्मा ने शुक्रवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह तबीयत खराब होने के कारण गांव के ही तबरेज आलम उर्फ मुन्ना की फर्नीचर दुकान पर काम करने नहीं गया। इसी बात से नाराज होकर तबरेज ने उसके साथ गाली-गलौज की और दुकान में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 191/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 109(1) एवं 352 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक कमालुद्दीन खान ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी तबरेज आलम उर्फ मुन्ना (40 वर्ष) निवासी जगदीशपुर को सरायमीर रोड स्थित सहारा फर्नीचर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमालुद्दीन खान, कांस्टेबल अमितेश कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल केशव प्रताप सिंह शामिल रहे।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई