best news portal development company in india

ताइक्वांडो में आजमगढ़ की बेटियों का कमाल, रेड वन बेल्ट हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

SHARE:

ताइक्वांडो में आजमगढ़ की बेटियों का कमाल, रेड वन बेल्ट हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

आजमगढ़। पुलिस लाइन में संचालित खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का असर अब खिलाड़ियों की उपलब्धियों के रूप में सामने आने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में लगभग नौ माह पहले शुरू किए गए ताइक्वांडो प्रशिक्षण से जुड़ी चार बेटियों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

ताइक्वांडो खिलाड़ी गौरवी गुप्ता, परिधि गुप्ता, सृष्टि पाठक और श्रेया यादव ने सफलतापूर्वक रेड वन बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले और पुलिस परिवार का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ ये खिलाड़ी अब ताइक्वांडो की प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट मास्टर डिग्री के और करीब पहुंच गई हैं।

बताया जाता है कि हाल ही में इन खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनकी लगातार सफलता से खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

रेड वन बेल्ट परीक्षा का आयोजन 5 जून 2026 को वाराणसी के बेनीपुर स्थित युवा ताइक्वांडो अकादमी (एनडीआरएफ परिसर) में किया गया था। यह परीक्षा वाराणसी ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

परीक्षा के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अरविंद यादव, राष्ट्रीय रेफरी हर्ष पाल तथा राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील कुमार शिंदे समेत कई वरिष्ठ प्रशिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इन बेटियों की यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया उत्साह देगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई