best news portal development company in india

YAKSH ऐप का कमाल 3 लाख की झपटमारी का 7 दिन में खुलासा, 2.56 लाख नकद के साथ शातिर गिरफ्तार

SHARE:

YAKSH ऐप का कमाल 3 लाख की झपटमारी का 7 दिन में खुलासा, 2.56 लाख नकद के साथ शातिर गिरफ्तार

आजमगढ़ की बरदह पुलिस ने आधुनिक तकनीक और YAKSH ऐप की मदद से 3 लाख रुपये से अधिक की झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख 56 हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरपुर जगजीवन निवासी राजपति यादव, जौनपुर के ताड़तला स्थित देशी शराब की दुकान की बिक्री के 3,22,060 रुपये लेकर आजमगढ़ जा रहे थे। जैसिज चौराहे पर बस का इंतजार करते समय एक बाइक सवार ने उन्हें लिफ्ट दी। ठेकमा बाजार से आगे भगवानपुर नहर पुलिया के पास आरोपी ने पेट्रोल कम होने और बैग भारी होने का बहाना बनाकर रुपयों से भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया और मौके से फरार हो गया।

मामले में बरदह थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जांच शुरू की गई। पुलिस ने YAKSH ऐप, फेस रिकग्निशन तकनीक और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के चन्दवक थाना क्षेत्र के सतमिश्रा निवासी राजेश चौहान के रूप में की। ऑडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल डाटाबेस से भी उसकी पुष्टि हुई।

8 जून को मुखबिर की सूचना पर शंकरपुर-हरिश्चन्द्रपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर 45 वर्षीय राजेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.56 लाख रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने झपटमारी की घटना स्वीकार कर ली।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राजेश चौहान के खिलाफ वाराणसी, गाजीपुर और आजमगढ़ समेत विभिन्न जिलों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी के छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज सात दिनों में इस मामले का खुलासा कर तकनीक आधारित पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण पेश किया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई