best news portal development company in india

इटावा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: डिप्टी सीएमओ 55 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

SHARE:

इटावा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: डिप्टी सीएमओ 55 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

इटावा। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने इटावा में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकारी डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. श्रीनिवास यादव बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित आवेदन के अनुमोदन के बदले कथित रूप से 55 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते समय गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई