best news portal development company in india

13 जून को VVIP आगमन की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त, डीएम व एसएसपी ने कोटवा कृषि महाविद्यालय का किया निरीक्षण

SHARE:

13 जून को VVIP आगमन की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त, डीएम व एसएसपी ने कोटवा कृषि महाविद्यालय का किया निरीक्षण

आजमगढ़। जनपद में 13 जून को प्रस्तावित VVIP आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंडलायुक्त विवेक, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनसभा स्थल, वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग, सेफ हाउस, बैठक स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्माणाधीन जर्मन हैंगर सहित कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का भी निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त विवेक ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में आने वाले जनसामान्य और विशिष्ट अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बैठक कर विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की। प्रशासनिक अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई