best news portal development company in india

आजमगढ़ में चोरी की कोशिश नाकाम, महिला पर हमला; खेत में मिले बक्से और अटैची

SHARE:

आजमगढ़ में चोरी की कोशिश नाकाम, महिला पर हमला; खेत में मिले बक्से और अटैची

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में शुक्रवार देर रात चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई। घर में घुसे बदमाशों ने विरोध होने पर महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रमेश यादव रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। देर रात अज्ञात लोग घर में घुस आए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले बच्चों वाले कमरे को बाहर से बंद कर दिया और फिर घर में रखे बक्से व अटैची लेकर जाने का प्रयास किया।

इसी दौरान महिला की नींद खुल गई और उसने शोर मचाया। आरोप है कि बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने पड़ोसियों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घर से कुछ दूरी पर खेत में घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी तथा दूसरे स्थान पर बक्सा और अटैची बरामद हुई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में चोरी के प्रयास की बात सामने आई है। महिला के घायल होने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई