best news portal development company in india

निजामाबाद थाने के निरीक्षण में तकनीक पर जोर, पुलिसकर्मियों को दिए आधुनिक पोर्टलों के बेहतर उपयोग के निर्देश

SHARE:

निजामाबाद थाने के निरीक्षण में तकनीक पर जोर, पुलिसकर्मियों को दिए आधुनिक पोर्टलों के बेहतर उपयोग के निर्देश

आजमगढ़ के निजामाबाद थाने में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

सीओ सदर ने पुलिसकर्मियों और विवेचकों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और पुलिसिंग ऐप्स के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ई-समन, ई-साक्ष्य, साइबर पोर्टल, सीईआईआर, 1090, i-RAD और अन्य तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाएगा।

निरीक्षण के दौरान जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर बल दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई