best news portal development company in india

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आजमगढ़ पुलिस का सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश!

SHARE:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आजमगढ़ पुलिस का सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

आजमगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आजमगढ़ पुलिस ने “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के तहत जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित मुख्य योग सत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

योग शिविर में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षक के निर्देशन में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भुजंगासन, वज्रासन, अर्धचक्रासन, शशांकासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कंधरापुर स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भी सहभागिता की। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों के साथ योग कर नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया।

योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी थाना परिसरों, पुलिस चौकियों और पुलिस कार्यालयों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल के बीच स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई