आजमगढ़: NEET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने किया औचक निरीक्षण
आजमगढ़ में NEET-2026 परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रबंधन और परीक्षा कक्षों की तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।








