best news portal development company in india

आजमगढ़: करंट लगने से किसान और भाजपा कार्यकर्ता की मौत, गिरे विद्युत पोल पर उठे सवाल!

SHARE:

आजमगढ़: करंट लगने से किसान और भाजपा कार्यकर्ता की मौत, गिरे विद्युत पोल पर उठे सवाल

आजमगढ़, अतरौलिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पंडौली गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतीक शुक्ला के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी के साथ सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे।

जानकारी के अनुसार, प्रतीक शुक्ला सुबह खेत में डालने के लिए गोबर की खाद ट्रॉली में भर रहे थे। इसी दौरान घर के पास गोबर के ढेर पर गिरा एक लोहे का स्ट्रीट लाइट पोल करंट प्रवाहित कर रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने फावड़े से खाद हटानी शुरू की, वे करंट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी के दौरान कई सप्ताह पहले यह पोल गिर गया था, लेकिन उसे हटाने या मरम्मत की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही हैं!

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई