best news portal development company in india

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे जमुई

SHARE:

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे जमुई

जमुई, बिहार से मो० आसिफ अनवर की रिपोर्ट –

बिहार के कद्दावर नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी की 16वीं पुण्यतिथि आज श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जमुई के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राजनीति और सामाजिक जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और दादा को नमन किया।

जमुई का नयागांव आज एक बार फिर स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी की यादों से गुलजार हो उठा। नागी-नकटी-कटहरा नदी के पावन तट पर उनकी 16वीं पुण्यतिथि के मौके पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा में मौजूद सभी नेताओं ने ‘दादा’ के नाम से मशहूर दिग्विजय सिंह जी के व्यक्तित्व, उनके राजनीतिक योगदान और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया।

इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी का पूरा परिवार और राज्य सरकार के कई दिग्गज मंत्री मौजूद रहे। मंच पर उनकी धर्मपत्नी और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी के साथ-साथ उनकी सुपुत्री और बिहार सरकार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह भावुक नज़र आईं। इसके अलावा सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और जमुई के सांसद अरुण भारती सहित कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़ गवाह थी कि भले ही दिग्विजय सिंह जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जनसेवा, विकास और सामाजिक समरसता के लिए किए गए उनके कार्य आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य लोगों और आम जनता ने उनके दिखाए गए आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई