best news portal development company in india

आजमगढ़: सोशल मीडिया पर गैंग कल्चर फैलाने वाले दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई, काउंसलिंग के बाद की गई निरोधात्मक कार्यवाही

SHARE:

आजमगढ़: सोशल मीडिया पर गैंग कल्चर फैलाने वाले दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई, काउंसलिंग के बाद की गई निरोधात्मक कार्यवाही

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत थाना पवई पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों को थाना बुलाकर अभिभावकों की मौजूदगी में काउंसलिंग कराई गई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान जानकारी मिली कि कुछ युवक इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नामों से गैंग बनाकर रील और वीडियो साझा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में भय और दबदबा बनाने की कोशिश की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों की पहचान कर उन्हें थाना पवई बुलाया। वहां उन्हें और उनके अभिभावकों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने या दहशत फैलाने वाले वीडियो और रील पोस्ट करने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई