best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:

आजमगढ़ पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त हुए पांच पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

आजमगढ़। पुलिस विभाग में लंबे समय तक कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देने वाले पांच पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन आजमगढ़ में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त जवानों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, स्मृति-चिह्न भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

अपने संबोधन में एएसपी नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा देने वाले अधिकारी और कर्मचारी विभाग की अमूल्य पूंजी हैं। उनकी कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

इस अवसर पर रेडियो उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राजनारायण सिंह, मुख्य आरक्षी मिश्रीलाल कुमार मौर्य, आरक्षी अनामिका प्रसाद मिश्र तथा आरक्षी राजेश्वर राम को सम्मानित कर विदाई दी गई।

समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों की वर्षों की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके नए जीवन की सफल और सुखद शुरुआत की कामना की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई