best news portal development company in india

आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

SHARE:

आजमगढ़: सिधारी पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधारी पुलिस ने दो युवकों को अवैध तमंचों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खेमउपुर रोड स्थित डेंटल कॉलेज की बाउंड्री के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो देशी तमंचे (.315 बोर) और दो जीवित कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरैया जिले के अछल्ला थाना क्षेत्र निवासी अखिलेश कुमार तथा मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र निवासी कमल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई