best news portal development company in india

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध पर सख्ती के दिए निर्देश

SHARE:

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने संभाला कार्यभार, अपराध पर सख्ती के दिए निर्देश

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली में नवागत प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक कर थाना परिसर की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा तैनाती के बाद कोतवाली पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने विभिन्न पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

नवागत कोतवाल ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। साथ ही शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर उनकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार करने तथा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई